हेलो दोस्तों आज हम 5 November 2022 Current Affairs in Hindi Quiz में पूछे गए Important Question को करेगे जो आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है |
5 November 2022 Current Affairs in Hindi :-
इस पोस्ट में 5 नवंबर 2022 का डेली करंट के महतव्पूर्ण वस्तुनिष्ट पर्श्नो का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है जो सभी परीक्षाओ में पूछे जाते है जैसे :- UPSC,SSC,Bank,Railway,RPSC,Delhi Police एव अन्य सभी परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी और महतव्पूर्ण है
![]() |
| 5 November 2022 Current affairs in Hindi |
Q1. हाल ही में किस देश ने पूर्व अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड एम. कैनेडी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित ‘फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर' सम्मान से सम्मानित किया है?
A) बांग्लादेश
B) भारत
C) फ्रांस
D) पाकिस्तान
Answer - A) बांग्लादेश
Important Points-
↪️बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में मरणोपरांत पूर्व अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड एम. कैनेडी को प्रतिष्ठित 'फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर' सम्मान से सम्मानित किया गया।
↪️उन्हें बांग्लादेश की मुक्ति में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
↪️ एडवर्ड एम. कैनेडी ने युद्ध के अंत तक पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य और आर्थिक सहायता को रोकने के लिए कई कदम उठाए।
Q2.हाल ही में किस राज्य में जनजातीय नृत्य महोत्सव और 'राज्योत्सव' आयोजित किया गया है?
A) महाराष्ट्र
B) छत्तीसगढ़
C) हरियाणा
D) केरल
Answer - B) छत्तीसगढ़
Important Points-
↪️छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय 'राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव' और 'राज्योत्सव 2022' का आयोजन किया गया।
↪️राज्य के 42 जनजातीय समुदायों का संगठन छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने कांग्रेस सरकार पर जनजातीयों के आरक्षण अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए नृत्य महोत्सव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
Q3. ICC T-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने है ?
A) रोहित शर्मा
B) R. अश्विन
C) सूर्य कुमार यादव
D) विराट कोहली
Answer - D) विराट कोहली
Important Points-
↪️विराट कोहली ICC T20 विश्व कप के इतिहास में हैट्रिक दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी बने ।
↪️'कोहली टी 20 विश्व कप के क्रिकेट इतिहास में तीन मौकों पर 3 या अधिक अर्द्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने ।
↪️उन्होंने 2014, 2016 और 2022 में 3 या अधिक अर्द्धशतक बनाए ।
Q4.हाल ही में इजराइल के नए प्रधानमंत्री कौन बने है ?
A) इसाक हर्जोग
B) यायर लैपिड
C) बेंजामिन नेतन्याहू
D) एलिजाबेथ बॉर्न
Answer - C) बेंजामिन नेतन्याहू
Important Points-
↪️इज़राइल के पूर्व प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी और सहयोगी 1 नवंबर को हुए चुनावों में विजयी हुए ।
↪️ 120 सीटों वाली संसद में, श्री नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी ने 32 सीटें जीतीं, जबकि उनके गठबंधन ने कुल मिलाकर 64 सीटें जीतीं ।
↪️73 वर्षीय बेंजामिन नेतन्याहू सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री हैं, जो 15 वर्षों के दौरान पांच बार चुने गए हैं।
Q5. हाल ही में किस राज्य ने लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत की है?
A) उत्तरप्रदेश
B) मध्यप्रदेश
C) बिहार
D) असम
Answer - B) मध्यप्रदेश
Important Points-
↪️मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना का शुभारंभ किया।
↪️इस अवसर पर, उन्होंने 1,477 लाड़ली लक्ष्मी योजना लाभार्थी लड़कियों के बैंक खातों में 1.85 करोड़ रुपये भी स्थानांतरित किए ताकि उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके।
↪️ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में 'लाड़ली लक्ष्मी वाटिका' (उद्यान) विकसित किया जा रहा है|
↪️लाडली लक्ष्मी 2.0 योजना मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख वित्तीय सहायता योजना है जो लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उन्हें स्वतंत्र बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
↪️लाड़ली लक्ष्मी योजना 2007 में शुरू की गई थी। यह पात्र बालिकाओं को यह सुनिश्चित करने के लिए मौद्रिक लाभ प्रदान करती है कि उन्हें अच्छी शिक्षा मिले,इसका उद्देश्य बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज के दृष्टिकोण को बदलना भी है।
Must Read These Article
🔘4 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘3 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘2 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘1 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘30 October 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
Q6. 04 नवम्बर को किस राज्य में बनने वाले सुआलकुची- पलासबारी पुल की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा रखी गई ?
A) असम
B) गुजरात
C) Delhi
D) झारखंड
Answer - A) असम
Important Points-
↪️ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाला पुल असम में सुआलकुची को पलासबारी से जोड़ेगा। इस पर लगभग 4000 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है |
↪️अक्टूबर 2022 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पलासबारी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी। जिसकी नीव मोदी जी के द्वारा रखी गई ।
Q7. हाल ही में किस राज्य सरकार की 'लक्ष्मी भंडार' योजना को 'स्कॉच' पुरस्कार दिया गया हैं?
A) उत्तर प्रदेश
B) ओडिशा
C) पश्चिम बंगाल
D) राजस्थान
Answer -C) पश्चिम बंगाल
Important Points-
↪️पश्चिम बंगाल को 'लक्ष्मी भंडार' योजना के लिए महिला एवं बाल विकास श्रेणी में प्रतिष्ठित 'स्कॉच' पुरस्कार दिया गया है।
↪️मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह सम्मान उनकी सरकार और राज्य की लगभग दो करोड़ महिलाओं के लिए है जिन्हें इस योजना द्वारा सशक्त बनाया गया है।
Q8. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र, यूक्रेन और किस देश ने रूस के समझौते से हटने के बावजूद काला सागर अनाज सौदे को लागू करने पर सहमति व्यक्त की?
A) चीन
B) तुर्की
C) भारत
D) अमेरिका
Answer - D) अमेरिका
Important Points-
↪️31 अक्टूबर 2022 को संयुक्त राष्ट्र, तुर्की और यूक्रेन ने रूस के समझौते से हटने के बावजूद काला सागर अनाज सौदा लागू करने पर सहमति व्यक्त की।
↪️काला सागर अनाज पहल 22 जुलाई 2022 को रूस, तुर्की, यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू की गई थी।
↪️ यह पहल यूक्रेन से दुनिया के बाकी हिस्सों में महत्वपूर्ण खाद्य और उर्वरक निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए स्थापित की गई है।
Q9. हाल ही में बायजूस के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर कौन बने हैं?
A. रोजर फेडरर
B. विराट कोहली
C. राफेल नडाल
D. लियोनेल मेसी
Answer - D. लियोनेल मेसी
Important Points-
↪️दुनिया की लीडिंग एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बायजूस ने स्टार फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेसी को बायजूस के सोशल इनिशिएटिव एजुकेशन फॉर आल का ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनाने का ऐलान किया
↪️ मैसी ने बायजूस के साथ देश में अच्छे एजुकेशन को प्रमोट करने के लिए करार किया है
↪️ 2022 की शुरूआत में बायजूस ने कतर में फीफा विश्व कप 2022 के आधिकारिक प्रायोजक बनकर इतिहास रच दिया था
↪️ 2017 में Byju's ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था
↪️2019 में Byju's कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम की लीड स्पॉन्सर बनी थी जिसका 2017-2022 के लिए अनुबंध 1,079 करोड़ रुपए का था
Q10. हाल ही में गंगा उत्सव 2022 का उद्घाटन कहां किया गया है?
A. नई दिल्ली
B. गुरुग्राम
C. प्रयागराज
D. पटना
Answer - A)नई दिल्ली
Important Points-
↪️केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने 4 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली में गंगा उत्सव 2022 का उद्घाटन किया


