हेलो दोस्तों आज हम 2 November 2022 Current Affairs in Hindi Quiz में पूछे गए Important Question को करेगे जो आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है |
2 November 2022 Current Affairs in Hindi :-
इस पोस्ट में 2 नवंबर 2022 का डेली करंट के महतव्पूर्ण वस्तुनिष्ट पर्श्नो का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है जो सभी परीक्षाओ में पूछे जाते है जैसे :- UPSC,SSC,Bank,Railway,RPSC,Delhi Police एव अन्य सभी परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी और महतव्पूर्ण है|
![]() |
| 2 November 2022 Current affairs in Hindi |
Q1. गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से 134 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है,यह पुल किस नदी पर स्थित था ?
A) फल्गू नदी
B) नर्मदा नदी
C) माछू नदी
D) साबरमती नदी
Answer:- C) माछू नदी
Explanation:-
↪️30 अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी शहर में एक केवल पुल के गिरने से हुए हादसे में 134 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी कई लोग लापता हैं।
↪️ माछू नदी पर 230 मीटर (755 फीट लंबा पुल 1877 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान बनाया गया था। इसे हाल ही में पुनर्निर्मित किया गया और जनता के लिए खोल दिया गया था।
माछू नदी के बारे मे
↪️माछू नदी गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला तालुक के गांव खोखरा के पास जसदान की मदला पहाड़ियों में निकलती है।
↪️ यह गुजरात राज्य में सौराष्ट्र की उत्तर बहने वाली नदियों में से एक है। यह कच्छ के छोटे रण में गिरता है। इस उत्तर की ओर बहने वाली इस नदी की उत्पत्ति से लेकर कच्छ के छोटे रण में इसके प्रवाह तक की कुल लंबाई 114.75 किमी है।
Q2.पीएम मोदी ने देश के सबसे बड़े भूलभुलैया गार्डन का उद्घाटन किस राज्य में किया है?
A) गुजरात
B) राजस्थान
C) हरियाणा
D) दिल्ली
Answer:- A) गुजरात
Explanation:-
↪️प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, जो गुजरात की आधिकारिक यात्रा पर हैं, ने 30 अक्टूबर 2022 को एकता नगर में देश का सबसे बड़े भूलभुलैया उद्यान और एक मियावाकी वन का उद्घाटन किया।
↪️स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के चारों ओर भूलभुलैया गार्डन और मियावाकी जंगल विकसित किए गए हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा (182 मीटर) है।
मियावाकी वन
↪️मियावाकी वन का नाम एक जापानी वनस्पतिशास्त्री और पारिस्थितिकीविद् डॉ अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित तकनीक के नाम पर रखा गया है, जिसके तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे एक दूसरे के करीब लगाए जाते हैं, जो अंतत: घने शहरी जंगल में विकसित हो जाते हैं।
↪️इस विधि के प्रयोग से पौधों की वृद्धि दस गुना तेज होती है, जिसके फलस्वरूप विकसित वन तीस गुना अधिक सघन होता है ।
↪️मियावाकी पद्धति के माध्यम से एक वन को केवल दो से तीन वर्षों में विकसित किया जा सकता है, जबकि पारंपरिक पद्धति से इसमें कम से कम 20 से 30 वर्ष लगते हैं।
Q3. हाल ही में FIFA अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 का खिताब किसने जीता है?
A) भारत
B) श्रीलंका
C) ऑस्ट्रेलिया
D) स्पेन
Answer:- D) स्पेन
Explanation:-
↪️ स्पेन ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का खिताब जीता।
↪️ स्पेन ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप जीता।
↪️ यह स्पेन का दूसरा खिताब है। स्पेन ने इससे पहले 2018 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का खिताब जीता था।
Q4.हाल ही में 1 नवंबर 2022 को ग्रेटर नोएडा मे भारत जल सप्ताह का शुभारंभ किसने किया ?
A) नरेंद्र मोदी
B) द्रौपदी मुर्मू
C) अनुराग ठाकुर
D) मनसुख मंडाविया
Answer:- B) द्रौपदी मुर्मू
Explanation:-
↪️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 01 नवंबर 2022 को ग्रेटर नोएडा में भारत जल सप्ताह का शुभारंभ किया।
↪️जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय 1 नवंबर से 5 नवंबर तक भारत जल सप्ताह के 7 संस्करण का आयोजन कर रहा है।
↪️यह एक एकीकृत तरीके से जल संसाधनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, संरक्षण और उपयोग करने के प्रयास में आयोजित किया जा रहा है।
↪️इस वर्ष के भारत जल सप्ताह का विषय 'सतत विकास और समानता के लिए जल सुरक्षा' है।
↪️आयोजन के दौरान, दुनिया भर के विशेषज्ञ, योजनाकार और अन्य हितधारक सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप जल संसाधन विकास और प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे डेनमार्क, सिंगापुर और फिनलैंड भागीदार देशों के रूप कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Q5. हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के किस शहर में C295 विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी है?
A) वडोदरा
B) जूनागढ़
C) गांधीनगर
D) अहमदाबाद
Answer:- A) वडोदरा
Explanation:-
↪️30 अक्टूबर को, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में C295 विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी।
↪️ विनिर्माण संयंत्र टाटा एयरबस कंसोर्टियम का है जो भारतीय वायु सेना के लिए C295 विमान का निर्माण करेगा।
↪️यह अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसमें एक निजी कंपनी भारत में एक सैन्य विमान का निर्माण करेगी।
↪️पहली बार C295 विमानों का निर्माण यूरोप के बाहर होगा।
C295 के बारे में:
↪️ यह शुरू में एक स्पेनिश कंपनी कॉन्स्ट्रुकोनेस एरोनॉटिकस एसए द्वारा निर्मित किया गया था, जो अब एयरबस का हिस्सा है।
↪️अब, विमान का निर्माण स्पेन में एयरबस के संयंत्र में किया जाता है।
↪️यह 5-10 टन क्षमता वाला परिवहन विमान है। इसकी अधिकतम गति 480 किमी प्रति घंटा है।
Must Read These Article
🔘1 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘30 October 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘29 October 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘28 October 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
Q6. हाल ही में ASEAN- इंडिया स्टार्टअप फेस्टिवल 2022 का उद्घाटन कहां किया गया?
A) भारत
B) जर्मनी
C) इंडोनेशिया
D) उज्बेकिस्तान
Answer:- C) इंडोनेशिया
Explanation:-
↪️आसियान-भारत साझेदारी की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर 27 से 30 अक्टूबर 2022 तक इंडोनेशिया में 'आसियान-भारत स्टार्टअप महोत्सव 2022' का आयोजन किया गया
↪️भारत के 20 विशेषज्ञ और 30 शॉर्टलिस्ट किए गए स्टार्टअप के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं।
Q7. हाल ही में विश्व शाकाहारी दिवस कब मनाया गया ?
A) 26 अक्टूबर
B) 29 अक्टूबर
C) 31 अक्टूबर
D) 01 नवंबर
Answer:- D) 01 नवंबर
Explanation:-
↪️लोगों को पशु-आधारित उत्पादों के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित करने के लिए हर साल 01 नवंबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है।
↪️1994 में, यूके में द वेगन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष लुईस वालिस ने संगठन की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ और "शाकाहारी" शब्द के गढ़ने के उपलक्ष्य में विश्व शाकाहारी दिवस की शुरुआत की।
↪️विश्व शाकाहारी दिवस 2022 की थीम पशु अधिकार केंद्रित अभियान 'फ्यूचर नॉर्मल' पर आधारित होगी।
Q8. हाल ही में किसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है?
A) सांची स्तूप
B) युद्ध स्मारक
C) एकता की प्रतिमा
D) मानगढ़ धाम
Answer:- D) मानगढ़ धाम
Explanation:-
↪️'प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया है।
↪️मानगढ़ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का एक हिल स्टेशन है। यहां लगभग 1500 भीलों ने महान संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में अपने प्राणों की आहुति दी थी।
Q9. भारत का पहला एक्वा पार्क किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
A) मेघालय
B) अरुणाचल प्रदेश
C) गोवा
D) महाराष्ट्र
Answer:- B) अरुणाचल प्रदेश
Explanation:-
↪️भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के तारिन (जीरो) में भारत के पहले एक्वा पार्क की स्थापना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
↪️अरुणाचल प्रदेश में भारत के पहले एक्वा पार्क की मंजूरी संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित जांच के बाद की गयी है।
Q10. उत्तर भारत का पहला डाटा सेंटर किस राज्य में स्थापित किया गया है?
A) उत्तरप्रदेश
B) असम
C) चंडीगढ़
D) उत्तराखंड
Answer:- A) उत्तरप्रदेश
Explanation:-
↪️उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर भारत के पहले हाइपर-स्केल डेटा सेंटर Yotta Yotta D1 का उद्घाटन किया है।
↪️ इसे ग्रेटर नोएडा में 5,000 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया गया है. यह डेटा सेंटर 3,00,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है।
↪️डेटा सेंटर एक ऐसा स्थान है जहां डेटा का भंडारण, सूचना का प्रसंस्करण और सूचना को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करना होता है।
↪️'डेटा सेंटर में, डेटा को संसाधित किया जाता है और जानकारी को बड़ी संख्या में सर्वरों में संग्रहीत किया जाता है।

.webp)
