हेलो दोस्तों आज हम 13 November 2022 Current Affairs in Hindi Quiz में पूछे गए Important Question को करेगे जो आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है |
13 November 2022 Current Affairs in Hindi :-
इस पोस्ट में 13 नवंबर 2022 का डेली करंट के महतव्पूर्ण वस्तुनिष्ट पर्श्नो का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है जो सभी परीक्षाओ में पूछे जाते है जैसे :- UPSC,SSC,Bank,Railway,RPSC,Delhi Police एव अन्य सभी परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी और महतव्पूर्ण है |
![]() |
| 13 November 2022 Current affairs in Hindi |
Q1. हाल ही में किस देश ने सबसे लंबी यात्री ट्रेन का संचालन करके विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं ?
A)स्विट्जरलैंड
B) जापान
C) जर्मनी
D) चाइना
Answer - A)स्विट्जरलैंड
Important Points-
↪️स्विट्जरलैंड ने सबसे लंबी यात्री ट्रेन चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है,1910 मीटर लंबी इस ट्रेन में कुल 4,550 सीटों के साथ 100 कोच हैं।
↪️यह अक्टूबर, 2022 को स्विस आल्प्स में पहाड़ी परिदृश्य से होकर गुजरी।इसने 45 मिनट से भी कम समय में प्रीदा से अल्वान्यू तक लगभग 25 किमी की दूरी तय की।
↪️यह ट्रेन स्विट्जरलैंड की पहली ट्रेन प्रणाली की 175वीं वर्षगांठ के अवसर पर चलाई गई थी।
Q2. हाल ही में पहली बार सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी किसने जीती है?
A) मध्यप्रदेश
B) मुंबई
C) हिमाचल प्रदेश
D) केरल
Answer - B) मुंबई
Important Points-
↪️अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली मुंबई ने ईडन गॉर्डन्स (कोलकाता) में हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत ली है।
↪️हिमाचल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 143/8 का स्कोर बनाया था। मुंबई ने सरफराज़ खान के 36 * ( 31 ) रन और श्रेयस अय्यर के 34 (26) रन की बदौलत 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
Q3. हाल ही में इजराइल के नए प्रधानमंत्री कौन बने है ?
A) इसाक हर्जोग
B) यायर लैपिड
C) बेंजामिन नेतन्याहू
D) एलिजाबेथ बॉर्न
Answer - C) बेंजामिन नेतन्याहू
Important Points-
↪️इजराइल में हुए चुनाव के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने वर्तमान प्रधानमंत्री यायर लैपिड को हराकर एक बार पुनः इजराइल के प्रधानमंत्री का पद भार सम्भाला |
↪️इज़राइल के पूर्व प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी और सहयोगी 1 नवंबर को हुए चुनावों में विजयी हुए ।
↪️120 सीटों वाली संसद में, श्री नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी ने 32 सीटें जीतीं, जबकि उनके गठबंधन ने कुल मिलाकर 64 सीटें जीतीं ।
↪️73 वर्षीय बेंजामिन नेतन्याहू सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री हैं, जो 15 वर्षों के दौरान पांच बार चुने गए हैं।
Q4.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया है। यह किस राज्य में स्थित है ?
A) उत्तर प्रदेश
B) महाराष्ट्र
C) राजस्थान
D) गुजरात
Answer - C) राजस्थान
Important Points-
↪️राजस्थान के मानगढ़ धाम को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
↪️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1913 में मानगढ़ में अंग्रेजों द्वारा मारे गए आदिवासियों को श्रद्धांजलि दी।
↪️मानगढ़ धाम ब्रिटिश सेना द्वारा मारे गए लगभग 1,500 आदिवासियों का स्मारक है।
↪️समाज सुधारक गोविंद गुरु ने 1913 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ मानगढ़ में आदिवासियों और वनवासियों की सभा का नेतृत्व किया था।
↪️गुजरात के सीएम ने कहा कि 1913 में मानगढ़ में आदिवासियों का नरसंहार जलियांवाला बाग हत्याओं से भी ज्यादा भीषण था ।
Q5.हाल ही में सिक्किम के पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A) संजय दत्त
B) गोविंदा
C) पंकज त्रिपाठी
D) ए. आर. रहमान
Answer - D) ए. आर. रहमान
Important Points-
↪️सिक्किम सरकार ने जानेमाने संगीतकार ए. आर रहमान को अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है।
↪️A. R रहमान राज्य की उपलब्धियों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करेंगे।बीते दो दशक में सिक्किम विश्व प्रसिद्ध इको टूरिज्म स्थल के रूप में उभरा है।
↪️सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। यह भारतीय राज्यों में दूसरा सबसे छोटा है।गंगटोक सिक्किम की राजधानी और इसका सबसे बड़ा शहर है।
↪️दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा को सिक्किम का संरक्षक देवता माना जाता है।
Q6- किस संगठन ने 'स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट इन 2022' रिपोर्ट जारी की?
A) UNEP
B) WMO
C) IUCN
D) WWF
Answer - B) WMO
Important Points-
↪️ पिछले आठ साल रिकॉर्ड में सबसे गर्म रहे। यह लगातार बढ़ती ग्रीनहाउस गैस सांद्रता और संचित गर्मी के कारण हुआ था।
↪️2022 में वैश्विक औसत तापमान 1.02 डिग्री सेल्सियस से 1.28 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
↪️ट्रिपल-डिप कूलिंग ला नीना की दुर्लभ घटना के कारण पिछले कुछ वर्षों की तुलना में 2022 थोड़ा ठंडा है।
Q7. हाल ही में 5 साल की अवधि के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A) रोज़र बिन्नी
B) अतुल गोयल
C) R. वेंकटरमणी
D) के. वी. कामथ
Answer - D) के. वी. कामथ
Explanation:-
↪️ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने के. वी कामथ को 5 साल की अवधि के लिए कंपनी का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया।
↪️के.वी कामथ को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के लिए गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया है।
↪️रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कर दिया जाएगा।
Must Read These Article
🔘12 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘11November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘10 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘9 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
Q8 - देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेस-वे कहाँ होगा?
A) नोएडा
B) मथुरा
C) भावनगर
D) भोपाल
Answer - A) नोएडा
Important Points-
↪️ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो हजार करोड़ रुपये की लागत से एक नया एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे बनाया जाने की तैयारी है।
↪️यह देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेस-वे होगा। एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे को छह लेन या आठ लेन का बनाया जाए, यह निर्णय लिया जाना बाकी है।
Q9. दुनिया की पहली वैदिक घड़ी की आधारशिला राखी गयी है?
A) अहमदाबाद
B) उज्जैन
C) गुलमर्ग
D) Delhi
Answer - B) उज्जैन
Important Points-
↪️विश्व की पहली वैदिक घड़ी काल गणना के केंद्र माने गए मध्य प्रदेश में उज्जैन के जंतर-मंतर यानी जीवाजी वेधशाला में शुरू होगी
↪️ घड़ी वैदिक काल गणना के सिद्धांतों पर स्थिर होगी। यह प्रतिदिन देश-विदेश में अलग-अलग समय पर होने वाले सूर्योदय को भी सिंक्रोनाइज करेगी।
↪️वैदिक घड़ी के एप्लीकेशन में विक्रम पंचांग भी समाहित रहेगा, जो सूर्योदय से सूर्यास्त की जानकारी के साथ ग्रह, योग, भद्रा, चंद्र स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्यग्रहण,
↪️चंद्रग्रहण की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। * वैदिक घड़ी एप के जरिए मोबाइल पर भी देखी जा सकेगी।
Q10 - हाल ही में यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा लॉन्च किए गए चैटबॉट का नाम क्या है?
A) आधार धर्म
B) आधार मित्र
C) आधार कर्म
D) आधार सेवा
Answer -B) आधार मित्र
Important Points-
↪️भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए नया AI/ML आधारित चैटबॉट, 'आधार मित्र' लॉन्च किया।
↪️ इसमें आधार नामांकन की जांच /अपडेट स्थिति और नामांकन केंद्र स्थान की जानकारी जैसी उन्नत सुविधाएं हैं।
↪️ इसके साथ ही, UIDAI को अक्टूबर 2022 के लिए सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए सभी सरकारी विभागों में फिर से शीर्ष पर रखा गया है।
Q11. हाल ही में कौन सा देश भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है?
A) सऊदी अरब
B) इराक
C) रूस
D) यूक्रेन
Answer -C) रूस
Explanation:-
↪️अक्टूबर 2022 में रूस पारंपरिक विक्रेताओं सऊदी अरब और इराक को पछाड़कर भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है।
↪️रूस, जो 31 मार्च, 2022 तक भारत द्वारा आयात किए गए सभी तेल का सिर्फ 0.2% था, ने अक्टूबर में भारत को कच्चे तेल की 9,35,556 बैरल प्रति दिन की आपूर्ति की - जो अब तक का सबसे अधिक है।
↪️यह अब भारत के कुल कच्चे तेल के आयात का 22% है, जो इराक के 20.5% और सऊदी अरब के 16% से अधिक है।
Q12- अंतरिक्ष मे रॉकेट लॉन्च करने वाली भारत की पहली निजी अंतरिक्ष कंपनी कौन बन है ?
A) Skyroot Aerospace
B) Roscosmos
C) CNSA
D) CNES
Answer - A) Skyroot Aerospace
Important Points-
↪️स्काईरूट एयरोस्पेस भारत का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट 'विक्रम एस' लॉन्च करने के लिए तैयार है।
↪️मिशन, 'प्रभ' (शुरुआत), 12 नवंबर से 16 नवंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा।
↪️ स्काईरूट पहला अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप था जिसने 2021 में सुविधाओं और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए इसरो के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था।
↪️पवन कुमार चंदना स्काईरूट एयरोस्पेस के सीईओ और सह-संस्थापक हैं।
फिलहाल, भारत में 53 स्पेस टेक स्टार्टअप्स ने फंडिंग में कुल 220 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।
Q13. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू द्वारा नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड किस क्षेत्र में प्रदान किए गए?
A) खेल
B) साहित्य
C) नर्सिंग
D) फिल्म
Answer - C) नर्सिंग
Explanation:-
↪️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।
↪️पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के लिए मान्यता के रूप में की गई थी।
Q14. हाल ही में अरुणा मिलर किस देश में लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी है?
A. यूनाइटेड किंगडम
B. अमेरिका
C. कनाडा
D. न्यूजीलैंड
Answer - B. अमेरिका
Important Points-
↪️अरुणा मिलर ने अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव जीता है,मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गर्वनर बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं
↪️लेफ्टिनेंट गवर्नर, गवर्नर के बाद राज्य का सर्वोच्च अधिकारी होता है
Q15. हाल ही में उत्तरप्रदेश के किस शहर को 2041 तक कार्बन न्यूट्रल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की घोषणा की है?
A) आगरा
B) मथुरा
C) लखनऊ
D) वाराणसी
Answer - B) मथुरा
Important Points-
↪️उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि भारत के सबसे बड़े तीर्थस्थलों में से एक मथुरा-वृंदावन का लक्ष्य 2041 तक “शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन" पर्यटन स्थल बनना है।
↪️पूरे ब्रज क्षेत्र से पर्यटक वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जिसमें वृंदावन जैसे प्रसिद्ध तीर्थ केंद्र शामिल हैं। और कृष्ण जन्मभूमि |
↪️'सार्वजनिक परिवहन के रूप में उपयोग किए जाने वाले केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी ।

.webp)
