हेलो दोस्तों आज हम 12 November 2022 Current Affairs in Hindi Quiz में पूछे गए Important Question को करेगे जो आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है |
12 November 2022 Current Affairs in Hindi :-
इस पोस्ट में 12 नवंबर 2022 का डेली करंट के महतव्पूर्ण वस्तुनिष्ट पर्श्नो का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है जो सभी परीक्षाओ में पूछे जाते है जैसे :- UPSC,SSC,Bank,Railway,RPSC,Delhi Police एव अन्य सभी परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी और महतव्पूर्ण है |
![]() |
| 12 November 2022 Current affairs in Hindi |
Q1. हाल ही में उत्तरप्रदेश के किस शहर को 2041 तक कार्बन न्यूट्रल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की घोषणा की है?
A) आगरा
B) मथुरा
C) लखनऊ
D) वाराणसी
Answer - B) मथुरा
Important Points-
↪️उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि भारत के सबसे बड़े तीर्थस्थलों में से एक मथुरा-वृंदावन का लक्ष्य 2041 तक “शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन" पर्यटन स्थल बनना है।
↪️पूरे ब्रज क्षेत्र से पर्यटक वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जिसमें वृंदावन जैसे प्रसिद्ध तीर्थ केंद्र शामिल हैं। और कृष्ण जन्मभूमि |
↪️'सार्वजनिक परिवहन के रूप में उपयोग किए जाने वाले केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी ।
Q2. हाल ही में Forbs की 20 एशियाई महिला उद्यमियों की सूची में कितनी भारतीयों को शामिल किया गया है?
A) 05
B) 07
C) 03
D) 01
Answer - C) 03
Important Points-
↪️फोर्ब्स एशिया पत्रिका ने अपनी वार्षिक 'एशिया की पावर बिजनेसवुमन' सूची जारी की है, जिसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र की 20 महिलाओं में से तीन भारतीय महिलाएं शामिल हैं।
↪️महिलाओं में ग़ज़ल अलघ, सोमा मंडल और नमिता WIL थापर का नाम शामिल हैं।
↪️ग़ज़ल अलघ होनासा कंज्यूमर की सह-संस्थापक हैं, जो मामाअर्थ ब्रांड की मालिक हैं
↪️सोमा मंडल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की पहली महिला अध्यक्ष हैं।नमिता थापर एमक्योर फार्मा (इंडिया) की कार्यकारी निदेशक हैं।
Q03. राज्य भर में सोने की एक समान कीमत लागू करने वाला पहला राज्य कौन बना हैं ?
A) मध्यप्रदेश
B) उत्तराखण्ड
C) कर्नाटक
D) केरल
Answer - D) केरल
Explanation:-
↪️बैंक दर के आधार पर सोने का एक समान कीमत कारोबार शुरू करने वाला केरल भारत का पहला राज्य बन गया है।
↪️देश की सबसे बड़ी सोने और हीरे की खुदरा श्रृंखलाओं में से एक मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के अधिकारियों और ऑल केरल गोल्ड एंड सिल्वर मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रमुख सदस्यों के बीच एक बैठक में 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का मूल्य एक समान रखने का निर्णय लिया गया है।
Q04- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
A) 08 November
B) 07 November
C) 05 November
D) 11 November
Answer - D) 11 November
Important Points-
↪️ भारत में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
↪️मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती को चिह्नित करने के लिए 2008 से हर साल यह दिन मनाया जाता है।
↪️मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे जिन्होंने 1947 से 1958 तक देश की सेवा की।1992 में मौलाना अबुल कलाम आजाद को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
↪️मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जन्म 11 नवंबर, 1888 को मक्का, सऊदी अरब में हुआ था और 22 फरवरी, 1958 को उनका निधन हो गया।
↪️अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है।
Q5. QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत से शीर्ष स्थान पर कौन सा संस्थान है?
A) IIT Delhi
B) IIT Madras
C) IIT Bombay
D) IIT Roorkee
Answer - C) IIT Bombay
Important Points-
↪️वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग के 2023 संस्करण में कुल 118 भारतीय विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
↪️IIT बॉम्बे को इस साल 40वीं रैंक पर रखा गया है। यह भारत का शीर्ष रैंकिंग संस्थान है।
↪️IIT-बॉम्बे के बाद IIT दिल्ली (46), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर (52) और IIT मद्रास ( 59 ) हैं।
Must Read These Article
🔘11November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘10 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘9 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
🔘8 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
Q6. 2 साल बाद किस राज्य मे संगाई महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ?
A) सिक्किम
B) मेघालय
C) मणिपुर
D) असम
Answer - C) मणिपुर
Important Points-
↪️21 से 30 नवंबर 2022 तक मणिपुर में शंघाई महोत्सव मनाया जाएगा।
↪️इस महोत्सव का नाम मणिपुर के राज्य पशु अर्थात शंघाई के नाम पर रखा गया है,यह उत्सव वर्ष 2010 में शुरू किया गया था।
↪️भूटान मित्र कंबोडिया मालदीप जैसे देश भी इस त्यौहार में भाग लेते हैं
Q7.पीएम मोदी ने किस राज्य के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया है ?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. महाराष्ट्र
Answer - B) कर्नाटक
Important Points-
↪️ PM नरेंद्र मोदी ने 11 नवंबर को बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया. उन्होंने नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा, 'स्टैच्यू ऑफ प्रॉस्पेरिटी' का भी अनावरण किया।
महत्वपूर्ण तथ्य :-
↪️स्टैच्यू ऑफ प्रॉस्पेरिटी कांस्य प्रतिमा का निर्माण बेंगलुरु शहर के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा के योगदान की स्मृति में किया गया था
↪️PM ने KSR रेलवे स्टेशन (कर्नाटक के बेंगलुरु में) पर चेन्नई - मैसुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
↪️यह देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है और दक्षिण भारत में इस तरह की पहली ट्रेन है ।
Q8. किस राज्य में मेगा कृषि मेला और प्रदर्शनी शुरू हुई है?
A. छत्तीसगढ़
B. राजस्थान
C.मध्य प्रदेश
D. हरियाणा
Answer - C) मध्य प्रदेश
Important Points-
↪️ केंद्रीय कृषि मंत्रालय 11 नवंबर 2022 से मध्य प्रदेश के मुरैना में तीन दिवसीय मेगा कृषि मेला और प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है
↪️CM शिवराज सिंह चौहान ने मेगा कृषि मेले और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
↪️CM ने 103 अमृत सरोवर का उद्घाटन किया और संजीवनी केंद्रों का शिलान्यास किया ।
Q9. हाल ही में वीरांगना सेवा केंद्र किसके द्वारा शुरू किए गए हैं ।
A. भारतीय सेना
B. भारतीय रेलवे
C. विदेश मंत्रालय
D. संस्कृति मंत्रालय
Answer - A. भारतीय सेना
Important Points-
↪️भारतीय सेना ने 10 अक्टूबर 2022 को 'वीर नारी के कल्याण और शिकायत निवारण के लिए सिंगल विंडो वीरांगना सेवा केंद्र सुविधा शुरू की है
↪️युद्ध या सैन्य अभियान में प्राणों की आहुति देने वाले सशस्त्र बलों के सदस्य की विधवा 'वीर नारी' कहलाती है
Q10. हाल ही में मधु कांकरिया और डॉ माधव हाडा को कौन सा पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
A. सरस्वती सम्मान
B. बिहारी पुरस्कार
C. साहित्य अकादमी पुरस्कार
D.दादा साहब फाल्के पुरस्कार
Answer - B. बिहारी पुरस्कार
Important Points-
↪️यह पुरस्कार मधु कांकरिया को उनके उपन्यास 'हम यहां थे के लिए और डॉ माधव हाडा को उनकी आलोचनात्मक कृति 'पचरंग चोला पहर सखी री के लिए प्रदान किया गया
↪️बिहारी पुरस्कार 1991 में केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है
↪️प्रसिद्ध कवि बिहारी के नाम पर राजस्थानी लेखकों के लिए पुरस्कार में 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पट्टिका और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है |

.webp)
